नयाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर मौजूद भीड़ जता रही आक्रोश,देखे वीडियो..

शव की हुई पहचान, पुलिस जुटी जांच पड़ताल में

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में गंदे पानी के नाले में एक शव मिलने आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। जिसके बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई । मिली जानकारी के अनुसार यह शव जस्सूसर गेट सेटेलाइट अस्पताल के समीप वाले नाले में मिला है । सूचना मिलने पर नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंचा है । वंही मौके पर मौजूद तकरीबन 500 लोगो की भीड़ नाला सफाई नही होने को लेकर आक्रोश जता रहे है ।

नयाशहर सीआई चारण ने जागरूक जनता को बताया सेटेलाईट अस्पताल सामने स्थित गंदे नाले में एक जने के शव की सूचना मिली,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पीबीएम की मोर्चरी में भिजवाया। सीआई चारण के अनुसार शव की पहचान चौखूंटी क्षेत्र निवासी पंकज छाबड़ा के रूप में हुई है। नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मृतक आईसक्रीम का काम करता था। बीती रात को सेटेलाईट अस्पताल सामने स्थित गंदे नाले के पास प्याऊ में पानी पीने के लिये गया था जहां वापस जाते समय उसका पैर फिसल गया और नाले में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। चारण के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। ऐसे में प्रथमदृष्टया हत्या नहीं है, बल्कि दुर्घटना लग रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा।

गौरतलब है, अभी बीती 11 फरवरी को गजनेर रोड़ पर भुट्टो के चौराहे के समीप एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसके पांच दिन बाद फिर आज एक नाले में शव मिला है, ऐसे में सवाल है कि क्या कोई सोची समझी साजिश के तहत यह हो रहा है या फिर हादसा यह जांच का विषय है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...