बीकानेर में फिर चला निगम का पीला पंजा, करोड़ो के भूखंड करवाए अतिक्रमण से मुक्त, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में आज शिवबाड़ी क्षेत्र में पीला पंजा चला है जंहा निगम के अधिकारी पुलिस दल बल के साथ पहुंचे और अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही को अंजाम दिया है। नगर निगम ने इस कार्रवाई में लगभग तीन करोड़ रुपए के दो भूखण्डों को मुक्त करवाया गया है। मौके पर मौजूद निगम के अधिकारी ने बताया कि यहां 50 x 75 व 78 x 75 के दो भूखण्डों पर मोहम्मद अली नाम के व्यक्ति ने अतिक्रमण रखा था । जिसको हटाने के लिए निगम द्वारा पहले नोटिस जारी किया और उसके बाद आज निगम की टीम जाब्ते के साथ पहुंची और जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण को हटाकर भूखण्डों को मुक्त करवाया । अधिकारियों के अनुसार ये दोनों भूखण्ड लगभग तीन करोड़ रुपए कीमत के हैं । जिन पर पहले भी किसी ने अतिक्रमण रखा था उसको भी निगम द्वारा हटाया गया था । इस अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई, हालांकि एतिहातन निगम ने पुलिस बल पहले ही बुला रखा था, जिसके चलते कोई हंगामा नही हुआ। देखे वीडियो

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...

Jagruk Janta Hindi News Paper 26 August 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸 https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...