परीक्षा में परिणाम के तनाव के चलते 21 वर्षीय युवती ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में एक बार फिर से आत्महत्याओं के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है,यह घातक कदम उठाने वाले ज्यादातर युवा वर्ग है । ऐसे में यह चिंता का विषय का है। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि युवती बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जो बीकॉम के परिणाम से संतुष्ट नही थी, इसको लेकर मानसिक तनाव था, और फांसी के फंदे पर झूल गई। जानकारी के अनुसार मथाणिया मोहल्ला निवासी गोकुल प्रसाद सेवग की 21 वर्षीय मुस्कान ने देर शाम करीब 8 बजे अपने घर की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतका ने बीकॉम द्वितीय वर्ष का पुर्नमूल्यांकन के लिये आवेदन कर रखा था। लेकिन परिणाम में नंबर नहीं बढऩे से तनाव में आई थी। जिसके कारण यह कदम उठाया। मृतक के भाई ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 April 2026

Jagruk Janta 15 April 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...