शहर के पेट्रोल पंप पर युवक के ऊपर चाकू से हमला,पुलिस जुटी हमलावरों की तलाश में…

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में अमन चैन पर मानो जैसे किसी की नजर सी लग गई है । जंहा बैखोफ अपराधियों के हौसले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है । गुरुवार को कोटगेट थाना क्षेत्र में बागीनाड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। इस सम्बंध में पीड़ित 20 वर्षीय चंदन नायक ने अमन,मोन,खालीद,सोनू के खिलाफ कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने आरोपियों ने उसे रोक लिया और घेर लिया। जिसके बाद आरोपियों में से एक युवक ने उसकी पीठ में छुरा घोंप दिया।
जिसके बाद प्रार्थी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्रार्थी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस को मामले की भनक लगते ही मौके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है।पुलिस ने मामले में मोनू नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...