बीकानेर : शहर के वैवाहिक समारोह से हजारों रुपयों व कीमती गहनों से भरा पर्स चोरी,पुलिस जुटी जांच में..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के रानीबाजार क्षेत्र में एक विवाह समारोह से कीमती पर्स चोरी होने की घटना सामने आई है जिसका मामला बुधवार को कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है । घटना बीती 6 फरवरी को रानी बाजार रोड़ नम्बर 3 स्थित देवगार्डन की बताई जा रही है । इस सम्बंध में कौशल्या कुंज रानीबाजार निवासी प्रार्थी राजेन्द्र सिंह नेगी पुत्र आलम सिंह नेगी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया देवगार्डन में उसकी पुत्री की शादी का सामारोह था इस दौरान भाई की पत्नी का कीमती पर्स जिसमे लगभग 35 हजार रुपए, सोने की बालिया, दो अगूंठी, तीन एटीएम कार्ड, एक मोबाईल, सहित जरूरी दस्तावेज व घर की चाबियां वगैरा थी, जो कि 6 फरवरी दिन में 2 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर चुरा ले गया । कोटगेट पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एसआई कुलदीप को सौंपी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...