बीकानेर : पूगल रोड़ ऊन मंडी के पास नयाशहर सीआई चारण मय टीम ने तीन जिंदा कारतूस सहित युवक को दबोचा, पूछताछ जारी..

बीकानेर@जागरूक जनता। नयाशहर थाना पुलिस की ऑपरेशन वज्र के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है जंहा एसपी योगेश यादव के निर्देशन में नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए थाना क्षेत्र में पूगल रोड़ ऊन मंडी के पास दबिश देकर तीन जिंदा कारतूस सहित एक युवक को दबोच कर गिरफ्तार किया है । सीआई चारण ने बताया पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में अवैध हथियारों व इसमे लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन वज्र अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है । इसी क्रम में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पूगल रोड़ ऊन मंडी के पास दबिश देकर आरोपी 24 वर्षीय युवक मनोजसिंह उर्फ बाबु पुत्र भगवानसिंह राजपूत निवासी गली नं.19 रामपुरा बस्ती को दबोचकर उससे तीन जिंदा कारतूस बरामद किए है । पुलिस ने आरोपी मनोजसिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भादसं 3/25 (1 – बी) (ए) में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की है ।

इस कार्रवाई को एसपी योगेश यादव व एएसपी सिटी अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हंसराज हैका.,सुरेन्द्र कानि.,छगनलाल कानि आदि ने अंजाम दिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...