बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

बीकानेर@जागरूक जनता। खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। खेलों से व्यक्तित्व निखरता है और प्रतिभा को आगे आने के अवसर मिलते हैं। प्रतियोगिता में जीत का महत्व तो है, लेकिन हार से बेहतर सीख मिलती है। ये उद्गार शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने गुरुवार को बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज खेल मैदानों तक खिलाड़ियों की पहुंच कम हो रही है। ऐसे में इन खेलों को बढ़ावा देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की भागमभाग जिन्दगी में खेल गतिविधियां नई ऊर्जा का संचार करती हैं। ऐसे में प्रेस क्लब को चाहिए कि ऐसी प्रतियोगिताएं अब राज्य स्तर पर आयोजित की जाएं।
डॉ. कल्ला ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए उपविजेताओं को आगामी प्रतियोगिताओं के लिये जीत की भावना के साथ उतरने की सीख दी।
विशिष्ट अतिथि नोहर विधायक अमित चचाण ने कहा कि हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं। खेलने से मनुष्य का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खिलाड़ियों को हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के साथ खेलने चाहिए। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद ने कहा कि पत्रकारों की व्यस्त जीवनचर्या में से खेलों के लिए समय निकालना महत्वपूर्ण है।  बीकानेर प्रेस क्लब ने ऐसा आयोजन किया, जिसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं।
अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर ने कहा कि बीकानेर के सभी पत्रकार एक परिवार की तरह हैं और सभी एकजुट होकर काम करते हैं। ऐसे आयोजन बीकानेर की परंपरा के अनुरूप है। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया ने कहा कि बीकानेर का पत्रकारिता का सुनहरा इतिहास रहा है। युवा पीढ़ी भी इन्हीं आदर्शों का अनुसरण कर रही है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया गत माह क्रिकेट, दौड़, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें अलग अलग संस्थानों के पत्रकारों ने हिस्सेदारी निभाई। इस दौरान किक्रेट प्रतियोगिता की विजेता वीरेन्द्र सक्सेना इलेवन व उपविजेता अम्बालाल माथुर, बैडमिन्टन प्रतियोगिता के विजेता रहे लक्ष्मण राघव व उपविजेता सुमित व्यास, टीटी के विजेता रहे मुकेश पुरोहित व उपविजेता अजीज भुट्टा तथा सौ मीटर दौड़ में प्रथम तीन स्थानों पर रहे अनिल रावत, गिरीराज भादाणी, गिरीश श्रीमाली सहित व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये गये। वहीं आयोजन में सहयोग करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्लब की ओर से पत्रकारों की प्रदेश स्तरीय कमेटी में शामिल किये गये अनुराग हर्ष का सम्मान भी किया गया। संचालन श्याम मारू ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414