शिक्षा मंत्री ने किया गोकुल सर्किल से हरोलाई हनुमान मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

बीकानेर@जागरूक जनता। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने गुरुवार को गोकुल सर्किल से हरोलाई हनुमान मंदिर तक 540 मीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसका निर्माण 13.95 लाख रुपए की लागत राशि से किया जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 32 सड़कों के निर्माण के लिए 8.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इनके साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर विकास न्यास द्वारा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। डॉ. कल्ला ने बताया कि शहरी क्षेत्र में दो यूसीएचसी के निर्माण के लिए 4.5-4.5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, शीघ्र ही इनका निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रानी बाजार क्षेत्र में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है व करमीसर, श्री रामसर व सुजानदेसर स्थित राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं तथा इसमें किसी प्रकार की कोई कसर नहीं आने दी जाएगी।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश माथुर ने कहा कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध करवाया जाएगा।
नगर निगम के पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने क्षेत्र में पानी की टंकी बनवाने व मोहल्ला क्लीनिक के लिए शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में स्थाई पुलिस चौकी बनवाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जेपी अरोड़ा, महेंद्र कल्ला, रमजान कच्छावा, पारस मारु, विक्की चड्ढा, श्री लाल व्यास मौजूद रहे। उमाशंकर आचार्य ने आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया‌।

*शिक्षा मंत्री ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास*

शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने मोहल्ला दमाममियाम में विधायक कोष से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहर के चारों दरवाजों तथा बीकाजी की टेकरी को सौंदर्यकरण करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर में राज्य सरकार द्वारा कलाकारों को पांच-पांच हजार रूपए सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने सामुदायिक भवन का निर्माण अतिशीघ्र तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, इकबाल समेजा, अब्दुल मजीद खोखर पूर्व पार्षद सकूरा बानो, अकबर खादी, सीताराम कच्छावा, हबीब अहमद, हसन अली, खलील अहमद, नासिर जामी, सबीर डागर, सत्तार पटवारी, सत्तार कमल, बरकत अली बिहयानी, नियामत रोशन, फजल हुसैन, अब्दुल सलाम, हसमत रोशन, अहमद शा, हसन लखनौत, सादत अली आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414