राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित उत्कृष्ठ कार्य करने वाले हुए सम्मानित

बीकानेर@जागरूक जनता। बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल थे। इस दौरान जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के दो-दो बीएलओ, एक-एक मतदाता प्रहरी, वोटर मित्र, चुनाव कार्मिक तथा ईएलसी सहित कुल 42 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। वहीं विशेष श्रेणी में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोखा स्वाति गुप्ता, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मदन सिंह यादव, मास्टर ट्रेनर राधा किसन सोनी, डॉ. यशबंशी माथुर, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र जोशी, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) अनिरूद्ध देव पांडेय तथा ईएलसी प्रभारी (कॉलेज) डॉ. मैना निर्वाण को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान अधिकार के साथ-साथ प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। मतदाता द्वारा पूर्ण विवेक के साथ इस अधिकार उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित नहीं रहे यह हमारा सामूहिक दायित्व है। मतदाता जागरूकता गतिविधियों द्वारा समय समय पर इसके प्रति चेतना जागृत की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हों, इसके लिए सतत कार्यवाही की जाए। उन्होंने पुरस्कृत होने वाले कार्मिकों को बधाई दी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी बलदेव राम धोजक ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व के बारे में बताया तथा निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त होने वाले निर्देशों की अक्षरशः पालना का अह्वान किया।
स्वीप के सह प्रभारी राजेन्द्र जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा जिले में स्वीप के तहत जागरूकता गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रभारी नित्या के. मौजूद रहीं।

*एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ राज्य स्तर पर सम्मानित*

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वर्चुअल माध्यम पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में श्रीडूंगरगढ़ की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दिव्या चौधरी तथा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ मनीष ठाकुर को सम्मानित किया गया। संभागीय आयुक्त नीरज के.पवन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने दोनों को यह सम्मान (प्रशंसा पत्र) प्रदान किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...