जिला कलेक्टर ने सांखला फाटक पर प्रस्तावित अंडर ब्रिज का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने प्रशाशनिक लवाजमें के साथ आज सुबह सुबह सिटी राउंड लिया । जिसमे उन्होंने सांखला फाटक व कोटगेट तक का दौरा किया । जिला कलेक्टर ने सांखला फाटक पर प्रस्तावित अंडर ब्रिज को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और प्रस्तावित ब्रिज का नक्शा अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इसके बाद कलेक्टर कोटगेट पहुंचे जंहा दिहाड़ी मजदूरों को खड़ा देखकर उनके पास पहुंचे और उनसे कोविड टीकाकरण की पहली ओर दूसरी डोज लगाने के बारे में पूछा तो सभी मजदूरों ने हामी भरी । जिला कलेक्टर ने सभी से कहा कि मास्क अवश्य लगाएं यह आपके और आपके परिवार के लिए सुरक्षा कवच है ।  इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, न्यास व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी व सूचना जनसंपर्क निदेशक हरिशंकर आचार्य सहित अन्य अधिकारी साथ रहे। देखे वीडियो..

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...