छोटी काशी बीकानेर में हुआ भव्य आयोजन, एक साथ 40 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता।छोटी काशी धर्मनगरी बीकानेर में सर्व ब्राह्मण सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समिति द्वारा रविवार को रताणी व्यास बगीची में राज्य सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बीकानेर के 40 ब्राह्मण बटुको का यज्ञोपवीत किया गया । प्रदेश प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि पंडित प्रहलाद व्यास, पंडित ब्रह्मदेव व्यास और पंडित गौरीशंकर पुरोहित के सानिध्य में हुए इस सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दौरान बटुको ने उनसे गुरु मंत्र लिया और भविष्य में गुरु मंत्र की याद रखते हुए अपने अपने सामाजिक कार्य को करने का वचन दिया! पंडित प्रहलाद व्यास ने बताया कि दिनांक 22 जनवरी को सभी बटुको द्वारा प्रायश्चित कर्म और शुद्धि करण कार्यक्रम किया गया ।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी राजेश चूरा और आकाशवाणी बीकानेर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी केशव प्रसाद बिस्सा ने उपस्थित होकर सभी बटुए को अपना आशीर्वाद देते हुए आयोजन से जुड़े हुए सभी सदस्यों को साधुवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में यदि मेरे लायक कोई भी सेवा होगी तो मैं सदैव तत्पर रहूंगा इस अवसर पर जिन बटुको का यज्ञोपवीत हुआ था उनको अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ के सदस्यों द्वारा इस समस्त कार्य को सफल बनाने के लिए पंडित प्रहलाद और उनकी पूरी टीम का सम्मान किया गया ।
राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ के सदस्यों में गोपी किशन छंगाणी, नंद किशोर राजरंगा, युगल छंगाणी, मनोज देराश्री, उतम व्यास, राजू रंगा, राकेश बिस्सा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...