बज्जू में बनने वाले महाविद्यालय की भूमि का ऊर्जा मंत्री ने किया मुआयना

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को बज्जू में  बनने वाले नए राजकीय महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि का मुआयना किया।
उन्होंने बताया कि बज्जू महाविद्यालय के लिए चक 8-9 बीजीएम बज्जू तेजपुरा में 8 बीघा जमीन आवंटित की गई है। इस भूमि का सीमाज्ञान करवा लिया गया है। भवन निर्माण के लिए 6  करोड़ रुपए डीएमएफटी फंड से स्वीकृत करवा दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इस भूमि के ऊपर से 33 केवी और 132 केवी की दो विद्युत लाइनें गुजर रही हैं। इन्हें शीघ्र ही अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए उन्होंने दूरभाष पर विद्युत निगम के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया तथा मौके पर मौजूद अधिशाषी अभियंता को अविलंब कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
इस पर अवसर पर उपखंड अधिकारी हरि सिंह शेखावत व विद्युत विभाग के अभियंता मौजूद थे

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...

Jagruk Janta Hindi News Paper 26 August 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸 https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414