एमनेस्टी स्कीम 2021 के तहत विशेष शिविर 27-28 को

बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य सरकार द्वारा संचालित एमनेस्टी स्कीम का लाभ पात्र उद्यमियों को उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र में 27 एवं 28 जनवरी को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि वे इकाइयां जिनके द्वारा राज्य पूंजी विनियोजन अनुदान योजना 1990 के तहत अनुदान प्राप्त किया है, परंतु योजना के प्रावधान संख्या 14 में उल्लेखित शर्तों की पालना में असफल रही हैं, ऐसी इकाइयों से मूल अनुदान राशि का अधिकतम 50 प्रतिशत/वसूलनीय पूर्ण ब्याज राशि को माफ किया जाएगा। इच्छुक उद्यमी विशेष शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं। योजना 31 मार्च 2022 तक प्रभावी रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...