राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा निवर्तमान जिला कलक्टर मेहता के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा निवर्तमान जिला कलक्टर मेहता के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। कलक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा निवर्तमान जिला कलक्टर नमित मेहता के स्थानांतरण उपरांत सम्मान व जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के स्वागत में कार्यकम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कार्यकाल के दौरान टीम भावना के साथ कार्य किया, जिसके बेहतर परिणाम मिले। कोरोना की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद जिले में सभी के सहयोग से विकास के अधिकाधिक कार्य किए गए।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि बीकानेर जिले की परंपरा के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा व जिले के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता से लिया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा ने कहा कि निवर्तमान जिला कलक्टर नमित मेहता के कार्यकाल में जिले में बेहतरीन कार्य हुए व विकास कार्यों को और अधिक गति मिली।
कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक नवल सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया व जगदीश किराडू ने प्रशस्ति पत्र वाचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, सहायक जिला कलक्टर बिंदू शर्मा,  प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामी, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना बिश्नोई, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार विश्नोई, तहसीलदार कालूराम, नायब तहसीलदार इम्तियाज भाटी, राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा, डीएलआर योगेंद्र दाधीच, वरिष्ठ लेखाधिकारी एस एस किराडू सहित कलक्टर कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...