चूनगर समाज की प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता में लगेंगे चौके छक्के,विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार,युवाओं में भारी उत्साह..

बीकानेर@जागरूक जनता। मरहूम हाजी अब्दुल हमीद की समृति में चूनगर समाज की प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता 20 जनवरी को धरणीधर खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में समाज की चार टीमें भाग लेगी । धरणीधर मैदान पर होने वाले मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे। संयोजक डॉ जैनुल आबेदीन ने बताया की प्रतियोगिता का उद्घाटन पीर गुलाम अल्लाह बक्श चिश्ती और हाफिज फरमान अली के द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 5100 और उप विजेता टीम को 3500 रुपए नगद पुरस्कार दिया जायेगा। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण और समापन समारोह 20 जनवरी की शाम 6:30 बजे मोहल्ला चूनगरान में किया जायेगा।
प्रतियोगिता को लेकर मोहल्ले में और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। इस गुरुवार को हो रही प्रतियोगिता के विज्ञापन के हार्डिंग से पूरा मोहल्ला सजा हुआ है। मोहल्ले के ही युवा आदिल रजा ने बताया आगे और भी इसी प्रकार से प्रतियोगिताएं होती रहेंगी ।
बुधवार शाम को पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती द्वारा लॉटरी निकाल कर टीमों के मैच तय किए गए। इस दौरान सभी टीमों के खिलाड़ियों को उनके नाम लिखे हुए टी-शर्ट किट निशुल्क प्रदान किए गए । लॉटरी निकालते समय नगर निगम के पूर्व आयुक्त मौला बख्श, मोहम्मद फारुख ,डॉक्टर जैनुल आबेदीन सहित सभी टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे । धरणीधर मैदान में सुबह 9 बजे से मैच का आगाज होगा। और इसी प्रतियोगिता का समापन शाम को 6:30 बजे चूनगरान मोहल्ले में होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...