बीकानेर के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से गुंजा आसमान, पुलिस मौके पर, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में पटाखा गोदाम में अभी अभी भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, आग लगने से आसपास के इलाकों में पटाखों की तेज आवाजें सुनाई दी जिससे आस पड़ौस में दशहत फैल गई । घटना की सूचना मिलते ही जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस मय जाब्ता व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है । जेनवीसी पुलिस के डीईओ सुभाष ने जागरूक जनता को बताया यह भीषण आग आज शाम करीब पांच बजे के आसपास जयपुर रोड़ उदासर स्थित मास्टर जी पटाखा वालों के गोदाम में लगी है। आग को बुझाने के प्रयास के लिए मौके पर तीन दमकले लगी हुई है । गोदाम मालिक नरेंद्र खत्री सहित आसपास के पटाखा व्यापारी आग बुझाने में जुटे हुए है । पुलिस के अनुसार आग की सूचना मिकते ही फ़ौरन मौके पर पहुंच कर दमकलों से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए नही तो यह भीषण आग आसपास के पटाखा गोदामों को अपनी चपेट में ले लेती । मौके पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सहित पुलिस के आलाधिकारी मौजूद है। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है,पहली प्राथमिकता आग बुझाने की है जिसमे प्रसाशन लगा हुआ है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। देखें मौके से लाइव वीडियो

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...