बीकानेर की खाकी में हुआ बदलाव, एसपी चन्द्रा ने कोटगेट सहित इन थानों में लगाए नए एसएचओ, पढ़े खबर

जिले की खाकी में हुआ बदलाव, एसपी चन्द्रा ने कोटगेट सहित इन थानों में लगाए एसएचओ, पढ़े खबर

बीकानेर@जागरूक जनता । एसपी प्रीति चन्द्रा ने जिले में पुलिस महकमे में तबादला किया है,जिसमे सीआई स्तर के 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर नई पोस्ट पर लगाया गया है। इस आशय के आदेश एसपी चन्द्रा ने मंगलवार को जारी किये है। करीब डेढ़ माह से कार्यवाहक द्वारा चलाए जा रहे कोटगेट थाने को आखिरकार थानाधिकारी मिल गया‌ है। महिला थानाधिकारी मनोज माचरा को अब कोटगेट थानाधिकारी लगा दिया गया है, वे बुधवार को ज्वाइन करेंगे। वहीं महाजन थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा को सदर थानाधिकारी लगाया है। सदर के महावीर प्रसाद विश्नोई को मानव तस्करी एवं गुमशुदा प्रकोष्ठ प्रभारी, विकास विश्नोई को मानव तस्करी एवं गुमशुदा प्रकोष्ठ प्रभारी से पांचू थानाधिकारी, सुरेंद्र कुमार प्रजापत को पांचू से महाजन व रमेश कुमार न्योल को साईबर सैल बीकानेर रेंज से महाजन थानाधिकारी लगाया गया है।  रमेश कुमार के सब इंस्पेक्टर से सीआई बनने के बाद थाने में यह पहली पोस्टिंग है। वंही जसरासर थाने के अस्थायी थानाधिकारी देवीलाल सहारण को स्थाई थानाधिकारी नियुक्त किया है बता दें कि इनमें कोटगेट व सदर सबसे महत्वपूर्ण थाने हैं। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...