ब्रेकिंग : बीकानेर की अनाज मंडी में नकली पुलिस बने लुटेरों ने किसान के साथ की लाखों की लूट,पुलिस मौके पर…

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर की नई अनाज मंडी में अभी अभी एक किसान के साथ लाखों की लूट होने की घटना सामने आई है । बताया जा रहा है कि यह किसान लिखमीदेसर का है जो अपनी मूंगफली की फसल बीकानेर मंडी में बेचने आया था । जिसके एवज में मिले एक लाख 90 हजार रूपए उसके पास थे जो पुलिस के भेष में आए शातिर लुटेरों ने किसान को चकमा देकर रुपए उड़ा लिए ओर फरार हो गए ।मिली जानकारी के अनुसार यह लूट की घटना मंडी में राधाकिशन राजेंद्र कुमार की दुकान के पास हुई है । बता दे, यह वारदात भी कुछ समय पहले हुई वारदात जैसी ही है ।

बीछवाल थाने के हेडकॉन्स्टेबल महावीर ने “जागरूक जनता” को बताया की लिखमीदेसर निवासी किसान के पास फसल के करीब 2 लाख रुपए थैले में थे, इस दौरान मंडी में एक दुकान से कुछ सामान खरीदा जिसके रुपए देने के लिए किसान ने दस हजार रुपए निकाले, ठीक उसी समय पुलिस के भेष में लुटेरों ने किसान को थैला चेक करवाने के लिए बोला कि तुम्हारे बैग में कंही हथियार तो नही है । इस पर किसान ने थैला चेक करवाते हुए कहा कि मेरे पास कोई हथियार नही है में तो अपनी फसल बेचने आया था। इस दौरान लुटेरों ने किसान को चकमा देकर बैग में रखे एक लाख नब्बे हजार लेकर फरार हो गए । किसान को जब पता चला तो उसने आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी दी। वंही घटना की जानकारी मिलते ही बीछवाल पुलिस ने मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है लेकिन लुटेरों का अभी तक पता नही चल पाया है। खबर लिखे जाने तक परिवादी किसान बीछवाल पुलिस को घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवा रहा था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...