वाहनों में भरे जा रहे ठूंस ठूंस कर स्कुली बच्चे

स्कूलों मे उड़ रही कोरोना गाइडलाइनो की धज्जियां

मेहंदीपुर बालाजी @ jagruk janta। देश मे ओमीक्रोन के एक लाख से ज्यादा केश आ चुके है, फिर भी लापरवाही बढ़ती जा रही है, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस पालना की चाहे कितनी भी अपील कर ले लेकिन धरातल पर लापरवाही लगातार बढ़ रही है ।

कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर शासन से गाइडलाइन जारी हो चुके हैं। लेकिन
स्कूलों में किसी प्रकार की कोविड गाइडलाइंस की पालना नहीं हो रही है हद तो तब हो गई जब स्कूलों में बच्चों को बाल वाहिनी की जगह निजी वाहनों में बच्चो को ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा है। वीडियो में बच्चे कहते भी दिख रहे हैं टीचरों से की इसमें और बच्चे कहा आएंगे फिर भी बच्चों को भरा जा रहा है ऐसे तो जानवरों को भी नहीं भरा जाता हैं । शिक्षक भी स्कुल मे बिना फेस मास्क के रहते है। मीडिया कैमरा देख कर आनन-फानन में गले का मफलर मुंह पर लगा लेते हैं। यह मामला मेहंदीपुर बालाजी की दा बौहराज स्कुल का है।और स्कुल घर से बच्चों को ले जाने वाली स्कूल बसों में बच्चों के चेहरे पर न तो फेस मास्क मिले और न ही थर्मल स्कैनिग जैसी कोई व्यवस्था। इसके बाद स्कूल गेट से एंट्री करने के दौरान भी कोई सुरक्षा मानक का पालन होता नहीं मिला। जबकि बसें बच्चों को जगह-जगह घरो पर उतार कर आ रही हैऐसे मे अभिभावकों के लिए चिता का विषय बना हुआ है। देश सहीत प्रदेश के कई स्कूलों में बच्चे कोरोना सक्रमण की चपेट में आ रहे है कई राज्यों में कोरोना बेलगाम हो रहा है। स्कुलो की वस्तु स्थिति को चैक किया गया, तो अमूमन सभी स्कूल सुरक्षा के पहले ही पायदान पर ही फेल मिले। लेकिन दौसा के मेहंदीपुर बालाजी के निजी स्कूलों में जिनमें अभिभावकों से मोटी फीस वसूली जाती है उन स्कूलों के यह हाल है। जिनमें बच्चों की जिंदगी जोखिम में डाली जा रही है । जिला प्रशासन इस मामले में आँखे बंद कर बैठा हुआ है आखिर प्रशासन की आंखें कब खुलेगी, स्कूल संचालकों का कहना है कि बच्चों को सीटिंग के हिसाब से बिठाया जा रहा है पर वीडियो में बच्चों को निजी वाहन में भरते देखा जा सकता है
जब इस स्कुल संचालक से कहा कैमरे में सब रिकॉर्ड है
तो झूठ पकड़े जाने पर स्कुल संचालक बगले जाकते दिखाई दिए,कोरोना की भारी लापरवाही इन स्कूल संचालकों की विडियो मे देखी जा सकती है। जिनमें स्कुलो का महा झूठ दिखाई दे रहा है।
क्या इन स्कूलों पर कार्रवाई होगी?

क्या कहते अधिकारी
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीणा का कहना है
हमने राजस्थान सरकार के कोविड-19 कि पूर्ण पालना के लिए सारे प्रधानाचार्य,पीओ को निर्देश दे रखे हैं सरकार की गाइडलाइनो का सरकारी व निजी स्कूलों में सख्ती से पालन कराया जाए। हमने एक निगरानी समिति बनाई हुई है ।

जब पत्रकार ने उनसे पूछा कहा निगरानी समिति तो आंख बंद करके बैठी हुई है और स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही है स्कूल बाल वाहिनी की जगह निजी डग्गामार वाहनों में बच्चों को ठूंस ठूंस कर भरा जा रहा है।शिक्षा अधिकारी ने कहा अगर ऐसी लापरवाही सामने आती है पहले तो उस गाड़ी का लाइसेंस रद्द करेंगे और उस विद्यालय के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए निर्देशक महोदय माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर को भिजवा कर पालना सुनिश्चित करवाएगे ताकी उस स्कूल पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...