पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर ओर पोस्टिंग को लेकर आई ये बड़ी खबर..

पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर ओर पोस्टिंग को लेकर आई ये बड़ी खबर..

जयपुर@जागरूक जनता। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सभी पुलिसकर्मियों के डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं इसके ज़रिए अगले 10 सालों तक का डेटा डिजिटल कार्ड में रखा जाएगा और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जाएगी । डीसीपी मुख्यालय अरशद अली ने बताया कि पिछले 6 महीने से अभियान चलाकर कमिश्नरेट के सभी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियों को अब डिजिटल करने के काम किया जा रहा है । इसके ज़रिये आने वाले समय में सभी पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के आधार पर उनकी ड्यूटी कहां लगानी है , ये तय किया जाएगा । इससे कि पुलिस की कार्य करने की गुणवत्ता में सुधार हो सके । इस हेल्थ कार्ड में इस साल से डेटा डालने की शुरुआत कर दी गई है , जिसमें अगले 10 सालों तक डेटा कलेक्ट करके रखा जाएगा । पोस्टिंग में भी मिलेगी मदद इस कार्ड के ज़रिए पुलिसकर्मी को भी अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी रहेगी , जिसके चलते किसी बीमारी के होने पर उचित समय पर वह उपचार करा सकेगा । पुलिसकर्मी गंभीर रूप से बीमार है तो उसकी पोस्टिंग में भी स्वास्थ्य कार्ड के ज़रिए ध्यान रखा जाएगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...