बीकानेर : कोटगेट थाना क्षेत्र में एक दुकान में लगी भीषण आग,लाखो का नुकसान, 20 दमकलों से आग बुझाने के प्रयास जारी,देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट गली में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है जिसके बाद आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए। आग की सूचना मिलते ही कोटगेट पुलिस सहित प्रशासन मौके पर पहुंच गया वंही आग को बुझाने के लिए दमकलों की कतार लग गई । मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट गली के पास पेड़ीवाल टायर की दुकान में आग लगी है आग इतनी भयंकर है कि अब तक दमकल की करीब 20 गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी हुई है । बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है । मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है । कोटगेट पुलिस के ASI कुलदीप ने जागरूक जनता को बताया कि यह आग पेड़ीवाल टायर्स में लगी है अभी तक आग पर काबू नही पाया जा सका है करीब 20 दमकलें आग बुझाने में जुटी हुई है । दुकान मालिक का नाम बुलाकी पेड़ीवाल बताया जा रहा है । ASI कुलदीप के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है । खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। देखें मौके से लाइव वीडियो

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...