मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में कोरोना वैक्सीन प्रमाण पत्र मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के साथ प्रवेश

बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को रखा सर्वोपरि

जागरूक जनता
मेहंदीपुर बालाजी @ प्रदीप बोहरा। धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को कई नियमों का पालन करना होगा. राज्य सरकार द्वारा नियमों की पूरी लिस्ट (एसओपी) जारी कर दी थी. एसओपी में कहा है कि धार्मिक स्थलों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होते हैं. ऐसे में कोरोना के ओमीक्रोम वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि धार्मिक स्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग समेत दूसरे जरूरी नियमों का पालन किया जाये। सरकार की गाडलाइनों के अनुसार कोरोना के ओमीक्रोन वायरस को फैलने से रोकने के लिए बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा के सारे उपाय किए गए है। जिसमें बालाजी महाराज दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना की वैक्सीन की दोनो डोज के सर्टिफिकेट (प्रमाण पत्र) , मास्क लगा होने व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बालाजी मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।

बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा समस्त प्रेवश द्वार एवं कॉमन स्थानों पर थर्मल स्केनिंग, हैण्डवाश एवं सेनेटाईजर का समुचित प्रबंधन किया गया। मंदिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं को मास्क भी दिये जा रहे है । वही मंदिर में फूल माला प्रसाद सहित अन्य पूजन सामग्री को अंदर ले जाने पर पूर्णता रोक लगा दी ऐसे में भक्तगण बिना किसी पूजन सामग्री के मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। आम सुविधाओं और मानव सम्पर्क आने वाले सभी बिंदुओं जैसे रेलिंग्स, दरवाजे के हैंडल्स आदि को बार- बार सेनेटाईजेशन मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है व श्रद्धालुओं को गाइडलाइन का पालन करने के लिए अनाउंस कर बार-बार सूचित भी किया जा रहा है। बालाजी मंदिर ट्रस्ट द्वारा दर्शनों की अच्छी व्यवस्था की गई है जिससे भीड़ इकट्ठी ना हो इसके लिए मंदिर परिसर के बाहर एलईडी स्क्रीन द्वारा भी श्रद्धालुओं को लाइव बालाजी महाराज के दर्शन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे बालाजी मंदिर मे अधिक भीड़ होने की संभावना ना हो । श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि रखी जा रही है जनहित में मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यवस्था के सारे इंतजाम किए गए हैं । सरकार की गाइडलाइनओं की बालाजी मंदिर द्वारा अक्षरशः पालना सुनिश्चित की गयी है ।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...