आईएएस अधिकारी की नोटिंग बदलने के मामले को लेकर मंत्री ने जांच के दिए आदेश

जयपुर@जागरूक जनता। राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के वर्ष 2016 के तत्कालीन महाप्रबंधक के खिलाफ आईएएस अधिकारी की नोटिंग बदल कर एक कंपनी को फायदा पहुंचाने के मामले को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने गंभीरता से लिया है और इस मामले में उच्च अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।
खाद्य मंत्री ने कहा कि विभाग में किसी भी स्तर पर गलत  काम करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। भ्रष्टाचार व गलत कार्यों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रत्येक फैसले में जनता का हित सर्वोपरि है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...