बीकानेर पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई, 7 हजार के इनामी बदमाश दो साथियों सहित दबोचा,लूट फिरौती के 41 मामले है दर्ज बदमाश पर..

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर पुलिस की जिला स्पेशल सेल (डीएसटी) ने देर रात्रि को बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 7 प्रकरणों में फरार मोस्ट वान्टेड बदमाश भानीनाथ को दो साथियों सहित दबोचा है । पकड़ा गया शातिर बदमाश भानीनाथ पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था । एसपी योगेश यादव के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां ने अपना खुफिया तंत्र का जाल बिछाते हुए बदमाश के ठिकानों की रैकी की । इस दौरान शोशल प्लेटफार्म व तकनीकी संसाधनों की मदद भी ली गई । और आखिरकार बदमाश भानीनाथ जिला पुलिस की स्पेशल सेल की रडार पर आ गया । डीएसटी ने तुरंत इसकी सूचना एसपी को दी जिस पर एसपी योगेश यादव ने डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां व बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल मय टीमें गठित की गई । संयुक्त टीमों ने बड़ी सूझबूझ से दबिश देकर बदमाश भानीनाथ को दो साथियों के साथ दबोच लिया । जिसके बाद पुलिस ने तीनो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया । बदमाश भानीनाथ पर 7 हजार का इनाम घोषित था । इसी बदमाश ने बीते दिनों श्रीडूंगरगढ़ में पुलिस कॉस्टेबल पर जानलेवा हमला किया था । वंही इस पर लूट मारपीट फ़िरौती सहित करीब 41 मामलें दर्ज है । इस कार्यवाही में हैड कांस्टेबल दीपक यादव की अहम भूमिका रही ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...