शुद्ध के लिए युद्ध अभियान,ब्लॉक स्तर पर कार्यवाही के लिए विशेष जांच दल गठित

बीकानेर@जागरूक जनता। ‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तर पर कार्यवाही के लिए विशेष जांच दलों का गठन किया गया है।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 1 जनवरी से ‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’ व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा तथा मिलावट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इसमें संबंधित उपखण्ड अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या तहसीलदार टीम लीडर होंगे। वहीं संबंधित पुलिस उप अधीक्षक या पुलिस निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विधि माप विज्ञान अधिकारी और डेयरी के प्रतिनिधि को इनमें सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार गठित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय जांच दलों द्वारा की गई कार्यवाही की प्रगति एवं निर्धारित परिशिष्ठ में सूचना राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष को नियमित रूप से भिजवाई जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...