गंगाशहर अस्पताल की मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। सेठ शिवप्रताप पूनमचंद भट्टड़ सेटेलाइट अस्पताल, गंगाशहर की राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक सोमवार को अस्पताल परिसर में आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य ने की। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य हजारी देवड़ा व राजेश दाधीच, सोसाइटी सचिव व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश वाल्मीकि व गंगाशहर नागरिक परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल के विकास, 24 घंटे आपातकालीन सेवा चालू करवाने, मातृ एवं शिशु चिकित्सा तथा प्रसव की सुविधा शीघ्र प्रारंभ करवाने, चिकित्सालय में 50 बेड की स्वीकृति पश्चात एक वार्ड मय शौचालय एवं स्टोर रूम के नव निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया गया। सोसायटी सदस्य हजारी देवड़ा व राजेश दाधीच ने रोग विशेषज्ञों की पूर्णकालिक नियुक्ति होने तक पदों के अनुसार अस्थाई नियुक्ति शीघ्र करवाने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री को भिजवाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति मिलने से निवासियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए दूरस्थ अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा व वरिष्ठ नागरिकों तथा पेंशनधारियों को सुविधा रहेगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

299 साल का हुआ जयपुर, गंगापोल गेट पर मेयर ने की गणेश जी की पूजा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

जयपुर स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 18 November 2026

Jagruk Janta 18 November 2026Download जागरूक जनता से जुड़िये.... https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414