राजस्थान में कोरोना अलर्ट, कुछ देर में जारी होगी नई गाइडलाइन! शादी समारोह व आयोजनों को लेकर आ रही यह खबर..

जयपुर@जागरूक जनता। कोरोना के बढ़ते ग्राफ के साथ नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से प्रदेश में संकट के बादल मंडरा रहे है जिसको लेकर राज्य सरकार चिंतित है । बीते दिनों से राज्य में कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे है वंही नई आफत ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दूसरे राज्यों की तर्ज पर गहलोत सरकार प्रदेश में नई गाइडलाइन के जारी करने के लिए जुटी हुई है ।

पुख्ता सूत्रों की माने तो यह नई गाइडलाइन आज देर रात्रि तक जारी हो सकती है जिसमे कुछ जगहों पर एक बार फिर से पाबंदियां लगने के संकेत है । प्रदेश में भीड़भाड़ वाले आयोजनों में लोगों की संख्या को कम किया जा सकता है। केंद्र ने हाल ही में राज्यों को एडवाइजरी जारी कर पांबदियां लगाने का सुझाव दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस नई गाइडलाइन में सरकार नाइट कर्फ्यू पर सख्ती कर सकती है। बिना मास्क वालों से जुर्माना वसूलने का अभियान फिर से शुरू हो सकता है। नववर्ष पर होने वाली बड़ी भीड़ से कोरोना फैलने का खतरा है, इसलिए पार्टियों में लोगों की संख्या की लिमिट तय की जा सकती है। साथ ही शादी समारोहों, मेलों और पर्वों में लोगों की संख्या तय किए जाने की संभावना है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...