मनरेगा में 9 पंचायत समितियों में 18 करोड़ 70 लाख रुपए के 225 कार्याें की स्वीकृतियां जारी

बीकानेर@जागरूक जनता। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जिले की 9 पंचायत समितियों में 18 करोड़ 70 लाख रुपए के 225 कार्याें की स्वीकृतियां जारी की हैं।
जिला कलक्टर एवं मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक नमित मेहता ने पंचायत समिति खाजूवाला में 257.14 लाख रुपये के 24 कार्य, बज्जू खालसा में 135.03 लाख रुपए के 17 कार्य, कोलायत में  308.53 लाख रुपये के 23 कार्य, पांचू में 165.76 लाख रुपये के 45 कार्य, पूगल में 705.49 लाख रुपये के 69 कार्य, नोखा में 182.08 लाख रुपए के 10 कार्य व  लूणकरणसर में 116.06 लाख रुपए के 7 कार्य स्वीकृत किए हैैं।
मेहता ने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पंचायत समिति बीकानेर में 407 कार्य, श्रीडूंगरगढ में 745, कोलायत में 454, लूणकरणसर में 423, नोखा में 528, खाजूवाला में 605, पांचू में 435, पूगल में 687, बज्जू खालसा में 521 कार्य सहित कुल चार हजार आठ सौ पांच कार्यो की 478 करोड़ 43 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओमप्रकाश ने बताया कि जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास की आवश्कताओं के मध्यनजर विकास अधिकारियों के माध्यम से और कार्यो के प्रस्ताव मंगवाये जा रहे हैं, जिससे कि जरूरत के अनुसार अधिकाधिक स्वीकृतियां जारी की जा सके।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...