नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में..

बीकानेर@जागरूक जनता। गजनेर लिफ्ट नहर में आज एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पूगल पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति का शव गजनेर लिफ्ट नहर की 746 आरडी पर मिला है। शव बुरी तरह से सड़ गल चुका है, ऐसे में शव की पहचान नही हो पाई है । मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी बंशीराम बावरी लिफ्ट नहर की जाली की सफाई कर रहा था। इस दौरान उसको अज्ञात व्यक्ति का शव जाली में फंसा हुआ मिला। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस शव की पहचान के प्रयास कर रही है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related