YouGov की मोस्ट एडमायर्ड लिस्ट:लोकप्रियता के मामले में बाइडेन-पुतिन से आगे मोदी, इस लिस्ट में 5 भारतीय

लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिटेन की मार्केट रिसर्च कंपनी YouGov ने साल 2021 के मोस्ट एडमायर्ड मेन (सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पुुरुष) लिस्ट जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 8वां स्थान दिया गया है। व्लादिमिर पुतिन 9वें और जो बाइडेन 20वें स्थान पर हैं। हालांकि मोदी पिछली साल के मुकाबले इस बार चार पायदान नीचे आ गए हैं।

ओबामा अब भी सबसे ज्यादा पसंदीदा शख्स
YouGov की लिस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सबसे ऊपर यानी 1 नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को दूसरा स्थान मिला। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे और पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथे पायदान पर हैं। खास बात यह है कि ओबामा लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर रहे।

किस तरह किया गया सर्वे
YouGov ने लोकप्रियता के आंकड़े जुटाने के लिए 38 देशों में 42 हजार लोगों का सर्वे किया। पहले सर्वे में लोगों से पूछा गया था- वर्तमान में जीवित लोगों में किसकी सबसे ज्यादा तारीफ करते हैं? इस तरह 20 पुरुषों और 20 महिलाओं की लिस्ट तैयार की गई। सभी से यही सवाल किया गया था।

दूसरे सर्वे में इस लिस्ट के 20 नाम सामने रखकर दो सवाल पूछे गए। पहला-आप किसकी तारीफ करते हैं? यहां पर लोग कई नाम चुन सकते थे। यानी उनके सामने एक से ज्यादा नाम चुनने का विकल्प था। दूसरा सवाल था-आप इनमें से किसकी तारीफ सबसे ज्यादा करते हैं? इस सवाल के जवाब में सिर्फ एक नाम ही चुना जा सकता था।

मोस्ट एडमायर्ड मेन लिस्ट में भारतीय
मोस्ट एडमायर्ड मेन की लिस्ट में भारतीयों को जलवा रहा। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इसमें सचिन तेंदुलकर को 12वां, शाहरुख खान को 14वां, अमिताभ बच्चन को 15वां और विराट कोहली को 18वां स्थान दिया गया है। लिस्ट में भारत और अमेरिका से 5-5 लोगों को जगह दी गई। चीन से चार, अर्जेंटीना से दो, रूस-पुर्तगाल-पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति को जगह दी गई। खास बात यह है कि लिस्ट में जो बाइडेन को इमरान खान और डोनाल्ड ट्रम्प से भी नीचे जगह मिली है। इमरान खान 17वें और ट्रम्प 13वें नंबर पर हैं। वहीं जो बाइडेन 20वें पायदान पर हैं।

वुमन लिस्ट में तीन भारतीय महिलाएं
YouGov ने मोस्ट एडमायर्ड वुमन लिस्ट भी जारी की है। खास बात यह है कि इसमें बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा पहली पायदान पर हैं। 20 महिलाओं की लिस्ट में तीन भारतीय हैं। इनमें दो एक्ट्रेस (प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन) जबकि एक सोशल वर्कर और राइटर (सुधा मूर्ति) हैं। पूरी लिस्ट इस तरह है।

  1. मिशेल ओबामा, 2. एंजेलीना जोली, 3. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, 4. ओपरा विनफ्रे, 5. स्कार्लेट जोहानसन, 6. एमा वॉटसन, 7. टेलर स्विफ्ट 8. एंजेला मर्केल, 9. मलाला यूसुफजई, 10. प्रियंका चोपड़ा, 11. कमला हैरिस, 12. हिलेरी क्लिंटन, 13. ऐश्वर्या राय बच्चन, 14. सुधा मूर्ति, 15. ग्रेटा थनबर्ग, 16. मेलानिया ट्रम्प, 17. लिसा, 18. लियू याइफी, 19. यांग मी, 20. जेसिंडा अर्डर्न

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...