जिला कलक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्बलू का औचक निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को बम्बलू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र प्रभारी डॉ. साइना कोहरी तथा जीएनएम कुसुमलता अनुपस्थित पाई गई। मेहता ने डॉ. कोहरी के विरूद्ध चार्जशीट जारी करने एवं दोनों को एपीओ करने के निर्देश दिए। वहीं जीएनएम मनीषा जांगिड़ की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में प्रतिनिनियुक्ति अविलम्ब निरस्त करते हुए अगली उपस्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पीबीएम अस्पताल में प्रतिनियुक्त दो सीएचए की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने के साथ संविदा कार्मिक मेघालाल की सेवाएं अविलम्ब समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी जताई तथा पर्यवेक्षणीय लापरवाही के मद्देनजर ब्लॉक सीएमओ डॉ. रमेश गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में गुसाईसर एवं नापासर के निरीक्षण के दौरान कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही की पालना नहीं होने को भी गंभीरता से लिया। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि चिकित्सकीय सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश तथा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल मीणा मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414