जिला कलक्टर ने किया खारड़ा और गारबेदसर शिविर का निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को बीकानेर की दूरस्थ ग्राम पंचायत खारड़ा व लूणकरणसर की गारबदेसर में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने 22 विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने लाभार्थियों को आवासीय पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना व सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने बताया कि 2 अक्टूबर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में अब तक जिले में 42 हजार से अधिक लोगों को आवासीय पट्टे वितरित किए जा चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास, पालनहार, सुखद दाम्पत्य, मुख्यमंत्री कन्यादान जैसी योजनाओं से अनेक ग्रामीणों को लाभांवित किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिविरों के दौरान प्राप्त परिवेदनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। कोई भी प्रकरण बेवजह लंबित नहीं रहे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही फॉलो अप शिविर भी आयोजित करवाए जाएंगे। इन सभी के पीछे राज्य सरकार की यही मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का घर बैठे समाधान हो।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, उपखंड अधिकारी बीकानेर अशोक कुमार बिश्नोई, तहसीलदार कालूराम पड़िहार, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के निदेशक एलडी पंवार, विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा तथा सरपंच विमला देवी मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत गारबदेसर में लूणकरणसर के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, विकास अधिकारी शीला देवी, सरपंच गारबदेसर कविता स्वामी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414