बीकानेर : शहर भाजपा के मंडल प्रशिक्षण शिविरों का उद्घाटन शनिवार से  

शहर भाजपा के मंडल प्रशिक्षण शिविरों का उद्घाटन शनिवार से  

बीकानेर@जागरूक जनता। भारतीय जनता पार्टी के अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना 2021 के अंतर्गत बीकानेर शहर भाजपा मंडलों के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रमों का उद्घाटन शनिवार 20 फरवरी से होगा। इस क्रम में शनिवार और रविवार 20-21 फरवरी को बीकानेर पूर्व विधानसभा के जूनागढ़ मंडल और लालगढ़ मंडल के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया है।भाजपा जूनागढ़ मंडल का प्रशिक्षण शिविर कचहरी परिसर स्थित पेंशनर समाज हॉल में तथा लालगढ़ मंडल का प्रशिक्षण शिविर किसान भवन,अनाज मंडी के पास आयोजित किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  शिविरों में शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल कार्यकारिणी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक, जिला एवं प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य एवं मंडल में रहने वाले निर्वाचित जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि संगठन के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रातः 10:00 बजे से लेकर सांय 5:00 बजे तक दो दिवसीय गैर आवासीय मंडल प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समय वर्ग में उपस्थित रहने वाले कार्यकर्ता ही प्रशिक्षित कार्यकर्ता माने जाएंगे एवं प्रदेश व केंद्र में सूचीबद्ध होंगे तथा प्रशिक्षण ऐप के माध्यम से भी उनका पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया की दो मंडलों के शिविरों के समापन के पश्चात अन्य मंडलों के शिविरों का भी तय समय पर आयोजन होगा। जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि सभी प्रशिक्षण शिविरों में अलग-अलग वक्ता दो दिवसों में तय विषयों पर अपना संबोधन देंगे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...