धारणिया फेमिली का सामाजिक सरोकार: MS कॉलेज में ब्रज हीरो द्वारा निर्मित ‘ब्रज पार्किंग’ का शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने किया लोकार्पण

बीकानेर@जागरूक जनता। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में दुपहिया वाहन पार्किंग ‘ब्रज पार्किंग’ के निर्माण एवं सौन्दर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया।
इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने भामाशाह रामजस धारणिया परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीकानेर के भामाशाहों ने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव आगे बढ़कर योगदान दिया है। यह पार्किंग छात्राओं के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में ऐसे कार्यक्रम करना हमारे संस्कारों में शामिल है। ऐसे प्रयास दूसरों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालयों को संबंधित क्षेत्र के विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज बनाने के प्रयास होंगे, जिससे विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को लाभ हो। साथ ही महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास की राह खुल सके। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश को आजाद करवाने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का आह्वान किया तथा कहा कि हमें इन देशभक्तों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया।

डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर में शैक्षणिक उन्नयन के सतत प्रयास उनकी प्राथमिकता रही। उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने महाविद्यालयों में अनेक नए संकाय प्रारंभ करवाए। जिनका लाभ स्थानीय विद्यार्थियों को मिला। उन्होंने महाविद्यालयों का पाठ्यक्रम यूपीएससी की तर्ज पर लागू करने की आवश्यकता जताई, जिससे युवा सिविल सेवाओं जैसी स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रभावी प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ने का आह्वान किया तथा कहा कि महाविद्यालय का नाम देश और दुनिया में रोशन करें।

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक धारणिया ने बताया कि 450 दुपहिया वाहनों के लिए निर्मित इस ब्रज पार्किंग में 700 से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिससे कि कार्बन डाइऑक्साइड को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में इस पार्किंग का निर्माण नाल रोड स्थित ब्रज हीरो द्वारा करवाया गया है। उन्होंने समय के महत्व के बारे में बताते हुए छात्राओं से समय के सदुपयोग का आह्वान किया।
राजकीय सुदर्शन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।

इस दौरान खेल क्षेत्र में बास्केटबॉल, शतरंज, जूडो-कराटे सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष, खविंदर सिंह कैप्टन, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा, इंद्रजीत धारणिया सहित महाविद्यालय के व्याख्याता एवं छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन अजंता गहलोत ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...