लोक अदालत में वर्षों पुराने 32 प्रकरणों का आपसी राजीनामे के तहत हुआ निस्तारण

बीकानेर@जागरूक जनता। चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को जिले की विभिन्न न्यायालयों में किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कुल तीस बैंचें गठित की गई। इसी श्रंखला में एसीजेएम संख्या 2 हेमंत जानू के न्यायालय में 32 प्रकरणों का आपसी राजीनामे के तहत निस्तारण किया गया। न्यायालय रीडर शाह नवाजिस ने बताया कि लोक अदालत के दौरान वर्ष 1986 से लंबित दीवानी प्रकरण सीताराम बनाम आसूराम का लोकअदालत की भावना से राजीनामा पर निस्तारित किया गया। इस मामले के पक्षकारों के मध्य आपस में अचल संपत्ति के भाग एवं कब्जे बाबत विवाद पिछले 35-40 वर्षों से चल रहा था, राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से न्यायालय द्वारा समझाईश के आधार पर 35 वर्ष पूर्ण लंबित प्रकरण का फैसला करते हुए निस्तारित किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

मंत्री Dr. मंजू बाघमार को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जयपुर/ बालोतरा। राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं...

नारी निकेतन बन रहे निराश्रित महिलाओं के लिए उम्मीद का नया सवेरा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व और दूरदर्शी...

महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

यूआईटी सचिव अशोक कुमार ने निर्माण कार्यों का किया...