बीकानेर में ओमिक्रोन के विरुद्ध शनिवार को 1 लाख डोज लक्ष्य के साथ मनाएंगे कोविड टीकोत्सव, 4 लाख से ज्यादा ने नही लगाई दूसरी डोज

ऑन स्पॉट पंजीयन कर देंगे कोविशील्ड व को-वैक्सीन के शॉट

4 लाख से ज्यादा नहीं आए दूसरी डोज लगवाने

बीकानेर@जागरूक जनता। ओमीक्रोन के विरुद्ध अपने प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने शनिवार को एक बार फिर से बीकानेर कोशिश करेगा एक दिन में एक लाख वैक्सीन डोज लगाने की। इसके लिए बीकानेर शहरी क्षेत्र में 47 जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 331 यानी कि कुल 378 सत्रों पर एक साथ कोविड टीकाकरण किया जाएगा। कोविड19 की आशंकित तीसरी लहर से आम जन को बचाने जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा मेगा वैक्सीनेशन अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मेहता द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप कर एक बार फिर एक दिन एक लाख अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी चाहर ने बताया कि अभियान के लिए जिले को प्राप्त कोवैक्सीन व कोविशील्ड डोज को जिले के कोने कोने तक पहुंचा दिया गया है। वेरिफिकेशन, वैक्सीनेशन व सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन के तौर पर सीएचए, आशा, बीएलओ आदि को चिन्हित कर कार्य सौंप दिया गया है।

डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा ने बताया कि जिले में अब तक 24 लाख 67 हजार 414 डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 15 लाख 14 हजार 559 पहली व 9 लाख 52 हजार 858 दूसरी डोज शामिल है। लगभग 4 लाख 9 हजार से ज्यादा सेकंड डोज ड्यू हो चुकी है, जिनमें 3,41,597 कोविशील्ड व 67,586 कोवैक्सीन लगनी है। प्रत्येक टीकाकरण केंद्र स्तर पर प्रबंधकीय स्टाफ, सीएचए, आशा व स्वास्थ्य मित्रों द्वारा फोन व एसएमएस कर वंचित लोगों को केंद्र पर आमंत्रित किया जाएगा।

*होगा ऑन स्पॉट पंजीकरण*
डॉ तनेजा ने बाताया कि पीबीएम जिरियाट्रिक सेंटर के अलावा जिले में कोई ऑनलाइन स्लॉट का प्रावधान नहीं होगा। सभी केंद्रों पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर ऑन स्पॉट पंजीकरण कर टीकाकरण किया जाएगा। टीकार्थीयों को एक फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा और यदि दूसरी डोज लगानी है तो पहली डोज का ब्यौरा देना होगा।

*अभियान की होगी प्रभावी मोनिटरिंग*
प्रशासन की ओर से एसडीएम-बीडीओ अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। सीएमएचओ द्वारा प्रत्येक खंड के लिए एक जिला स्तरीय अधिकारी को प्रभारी के रूप में तैनात कर दिया गया है। बीकानेर शहर में डॉ नवल किशोर गुप्ता, बीकानेर ग्रामीण व ब्लॉक खाजूवाला डॉ बी.एल. मीणा, ब्लॉक कोलायत डॉ अनिल वर्मा, ब्लॉक नोखा डॉ योगेन्द्र तनेजा, ब्लॉक लूणकरणसर डॉ लोकेश गुप्ता, श्रीडूंगरगढ़ में डॉ सी एस मोदी द्वारा टीकाकरण मॉनिटरिंग व मध्यावधि समीक्षा कर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ शहरी क्षेत्र को छोटे-छोटे उप क्षेत्रों में बांटकर उनके भी प्रभारी जिला स्तर से बना दिए गए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...