प्रशासन गांवों के संग अभियान देवड़ो की ढाणी में आयोजित हुआ शिविर

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार को कोलायत पंचायत समिति की ग्राम पंचायत देवड़ो की ढाणी में शिविर आयोजित हुआ।
शिविर में नामांतरणकरण के 157, राजस्व अभिलेखों व खाता शुद्धीकरण के 95, आबादी भूमि विस्तार का 1, खाता विभाजन के 11, रास्ते के 17, खातेदारी के 20 तथा सीमा ज्ञान के 35 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनके अतिरिक्त जाति, मूल निवास व जन्म प्रमाण पत्र के 185 आज्ञा पत्र व राजस्व रिकार्ड की 105 प्रतिलिपियां जारी की गई व समाज कल्याण विभाग की ओर से कीरत सिंह को ट्राई साइकिल दी गई। पंचायत राज विभाग द्वारा शिविर में 12 पट्टों का वितरण किया गया।
शिविर नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त उपनिवेशन के.एल. सोनगरा ने बताया कि उपनिवेशन विभाग द्वारा 20 ऐसे किसानों को खातेदारी दी गई जिन्होंने बकाया राशि एक मुश्त जमा करवाई है ।  इसके अलावा उपनिवेशन विभाग ने ही सार्वजनिक प्रायोजनार्थ  भूमि आवंटन के 8 पट्टे दिए। उन्होंने बताया कि शिविर में *कीरत सिंह पुत्र आशु सिंह* निवासी पंच पीठ की ढाणी को ट्राई साईकिल दी गई।
शिविर में प्रभारी अधिकारी व उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, तहसीलदार सुल्तान सिंह, तहसीलदार (उपनिवेशन) शिव प्रसाद गौड़ तथा सरपंच सूरजी देवी आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...