बड़ी खबर : सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रेश,आर्मी चीफ ऑफ डिफेंस रावत सहित उनके परिवार व स्टाफ थे सवार..

कुन्नूर@जागरूक जनता। तमिलनाडु से इस वक्त बड़ा हादसा होने की घटना सामने आ रही है । जंहा तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में आज बुधवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया।बताया जा रहा है कि इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत अपने स्टाफ और परिवार के सदस्यों के साथ सवार थे। उनके साथ सेना के कुछ उच्च अधिकारी भी सवार थे। बताया जा रहा है कि इसमे 14 जने सवार थे।

मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद तीन लोगों को बचाया चुका है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।  दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का यह हेलीकॉप्टर एमआई सीरीज का था। इसमें दो इंजन होते हैं। अभी मौके पर छह एंबुलेंस मौजूद हैं। घटनास्थल पर सेना सहित बचाव दल मौजूद है जो युद्धस्तर पर जुटे हुए है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...