क्या बीकानेर बन गया मिनी मिर्जापुर! दो सप्ताह में आज चौथी लूट की घटना, जनप्रतिनिधि को बनाया निशाना, पढ़े पूरी खबर

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। छोटी काशी के नाम से जाने वाला शांत सा बीकानेर एक बार फिर से बंदूकधारियों के हत्थे चढ़ गया है और लूट का सिलसिला बदसूरत जारी है जंहा बीते दो सप्ताह में आज चौथी लूट की घटना सामने आई है । घटना श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की है जंहा सरपंच प्रतिनिधि के साथ लुटेरों ने दो लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है । घटना के बाद लुटेरे भाग गए । वंही इस घटना के कस्बे में सनसनी फैल गई लोग दहशत में आ गए ।

जानकारी के अनुसार जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि पति भीखाराम जाखड़ झंवर बस स्टैण्ड स्थित एक दुकान से अपना भुगतान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने जाखड़ से दो लाख रुपए लूट लिए ओर फरार हो गए । इत्तला मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर लुटेरों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है । वंही बताया यह भी जा रहा है कि इस लूट की वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई । जिसके आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है ।

बता दें, मात्र दो सप्ताह में आज वाली घटना सहित चार लूट की वारदात हुई है जिसके बाद से एक बार फिर से बीकानेर को मिनी मिर्जापुर कहा जाने लगा है । विगत तीनों ही घटनाओ में पुलिस के हाथ लुटेरों की गिरेबान तक नही पहुंचे है । ऐसे में आमजन में भय का माहौल गहराता जा रहा है । बीते 27 सितंबर को दिन दहाड़े नई अनाज मंडी में नकली पुलिसकर्मी बनकर लुटेरों ने यूपी के व्यवसायी से 2.25 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था, और शनिवार 4 दिसंबर को श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग कर्मी को बंदूक की नोक पर लूटने का प्रयास किया था,लेकिन नर्सिंग कर्मी के चिल्लाने पर लुटेरे भाग निकले और इसके चंद घण्टों बाद शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के शिव वैली स्थित अमेजन कुरियर ऑफिस में लुटेरों ने मात्र तीन मिनट में आठ लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इन तीनो वारदातों से पुलिस अभी तक पर्दा उठा नही पाई और आज श्रीडूंगरगढ़ में फिर एक लूट की वारदात हो गई । हालांकि पुलिस का कहना है कि उनकी अलग अलग टीमें संदिग्ध लुटेरों की तलाश में लगी हुई है । लेकिन इन घटनाओं के बाद आमजन सहित व्यापारी वर्ग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...