शहर में मोटरसाइकिल चोरों की गैंग का ख़ौफ,सदर व कोटगेट थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल चोरी,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर में चोरों की गैंग का ख़ौफ़ बढ़ता ही जा रहा है। यह शातिर गैंग मोटरसाइकिलो को अपना शिकार बना रही है । जिसके मामले लगातार सामने आ रहे है । कोटगेट थाना क्षेत्र में अंबेडकर सर्किल रेलवे फाटक के पास खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चुरा ले गया । इस सम्बंध में परिवादी चोतिना कुंआ निवासी अक्षय सिंह पुत्र गोपाल सिंह भाटी ने कोटगेट थाने में लिखित रिपोर्ट दी है । परिवादी के अनुसार अंबेडकर सर्किल रेलवे फाटक के पास उसके रिश्तेदार के घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात चोर उड़ा ले गया । कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया परिवादी अक्षय सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ भादसं 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच एचसी हंसराज को सौंपी है।

वंही दूसरा मामला सदर थाना क्षेत्र का है जंहा बाबू बुक सेंटर जूनागढ़ के पास खड़ी मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात चोर उड़ा ले गया। इस सम्बंध में परिवादी पूगल रोड़ बंगलानगर निवासी अशोक बोहरा पुत्र रतनलाल बोहरा ने सदर थाने में लिखित परिवाद दिया है । परिवादी के अनुसार 21 नवंबर को सुबह उसने बाबू बुक सेंटर जूनागढ़ के पास मोटरसाइकिल खड़ी की थी । दोपहर करीब 3 बजे के आसपास जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी । सदर पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भादसं 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच एचसी कन्हैयालाल को सौंपी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...