पूर्व डीआरएम अनिल दुबे का बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया स्वागत

पूर्व डीआरएम अनिल दुबे का बीकानेर जिला उद्योग संघ ने किया स्वागत

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ द्वारा बीकानेर के पूर्व मंडल रेल प्रबंधक एवं वर्तमान में पूर्वी रेल्वे कोलकात्ता के प्रिंसिपल चीफ इंजिनीयर अनिल दुबे का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया | बीकानेर जिला उद्योग संघ पधारे दुबे ने बीकानेर जिला उद्योग संघ के कार्यालय का अवलोकन करते हुए बताया कि वास्तव में शायद ही ऐसा किसी औद्योगिक संस्था में हाईटेक वीसी रूम होगा और ये बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं उनकी टीम के लिए एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है | साथ ही दुबे ने बीकानेर जिला उद्योग संघ में लगे मेडिसिन विंग प्रोजेक्ट की तस्वीर को देखकर प्रोजेक्ट की जानकारी चाही जिस पर अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि प्रस्तावित मेडिसिन विंग 203145 SQ.FT. भूभाग पर बनेगा | इस विंग में ग्राऊंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर, द्वितीय फ्लोर का निर्माण होगा और भविष्य में होस्पिटल के विस्तार हेतु नींव में 2 फ्लोर की अतिरिक्त स्ट्रेंथ दी जा रही है | इस  प्रस्तावित अस्पताल भवन में 50 बैड के लग्जरी कोटेज, 8 वार्ड, 40 बैड का आईसीयू, 2 आईसोलेशन वार्ड, ट्रेनिंग हॉल, 8 डॉक्टर्स चेंबर, पूरे बेसमेंट में कार पार्किंग एरिया, रोगियों की सुविधा के लिए 4 लिफ्ट, 4 सीढियां, रेम्प, 2 लाख लीटर का अंडरग्राऊंड वाटर टेंक, ओवर हेड वाटर टेंक, फायर फाइटिंग सिस्टम, जेनरेटर सेट रूम व रोगियों के लिए केन्टीन का निर्माण करवाया जाएगा । प्रोजेक्ट की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर दुबे ने भामाशाह कन्हैयालाल मूंधड़ा द्वारा मानव सेवा हेतु किये जा रहे इस प्रकल्प की प्रशंसा की और इसे पूरे संभाग के रोगियों के लिए लाभदायक बताया | इस अवसर पर जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल एवं सुशील यादव आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...