कोविड वॉरियर्स कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

कोविड वॉरियर्स कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम और एनएसडीसी के संयुक्त प्रयास से प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना(पीएमकेवीवाई 3.0) द्वारा अनुमोदित कस्टमाइजेशन क्रेश प्रोग्राम फॉर कोविड के तहत अलाइन स्किल एजुकेट के द्वारा डॉ श्याम अग्रवाल हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर जस्सूसर गेट के बाहर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र  का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरुण प्रकाश  शर्मा, पीबीएम हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर परमिंदर सिरोही, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी चाहर, डॉ श्याम अग्रवाल, लोकेश शर्मा और जिला कौशल समन्वयक राम कुमार नायक उपस्थित रहे।| इस कौशल विकास केंद्र पर जनरल ड्यूटी असिस्टेंट का कोर्स संचालित किया जा रहा है। कोर्स  के समाप्ति पर प्रशिक्षणार्थियों का प्लेसमेंट भी करवाया जाएगा | डॉक्टर सिरोही द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया और मेडिकल क्षेत्र की बेसिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में मेडिकल सेक्टर में स्किल से जुड़े हुए युवाओं की बहुत जरूरत है।  केंद्र समन्वयक भारत सुथार को प्रशिक्षण के बाद में इन सभी प्रशिक्षणार्थियों के जॉब के प्रयास का भी आश्वासन दिया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चाहर द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छी तरीके से कोर्स करने की सलाह दी गई । सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत  डॉ चंद्रशेखर श्रीमाली ने किया और केंद्र का अवलोकन करवाया। इस अवसर पर  पर डॉ. अमित व्यास, शांतिलाल भोजक, हर्षित, सुनील उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिला  कौशल समन्वयक अधिकारी रामकुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद  दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414