पीबीएम से फिर आई बड़ी लापरवाही सामने,नवजात बच्चों की अदला-बदली से माहौल गर्माया

पीबीएम से फिर आई बड़ी लापरवाही सामने,नवजात बच्चों की अदला-बदली से माहौल गर्माया

बीकानेर@जागरूक जनता। पीबीएम चिकित्सालय एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गया। कहने को तो यह मामूली चूक थी, किंतु बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां लडक़ा होने पर बधाइयां तो ले गए। किंतु जवाब में थमा दी लडक़ी। जब परिजनों ने हंगामा किया तो कहा चूक हो गई। पीबीएम के कार्मिकों ने हालांकि यह गलती उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद मांगी। मिली जानकारी के मुताबिक जनाना वार्ड में एक प्रसूता ने आज सवेरे लडक़े को जन्म दिया। प्रसव होने के बाद वहां हमेशा की तरह मौजूद पीबीएम के कार्मिकों ने बधाइयां देते हुए बधाई भी ले ली। किंतु जल्द ही लडक़ा होने के बाद परिजनों के उत्साह व खुशी जाती रही जब पीबीएम कार्मिक उनको लडक़ी थमा कर चले गए। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया और कहा कि लडक़ा होने की बात कह कर बधाइयां ले ली और बदले में लडक़ी थमा दी। काफी देर तक परिजन वार्ड में हंगामा करते रहे, किंतु पीबीएम के कार्मिक अपनी गलती को मानने को तैयार तक नहीं हुए। आखिरकार यह मामला पीबीएम के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि हुआ तो लडक़ा ही हैं, किंतु गलती से लडक़ी दे दी गई। लडक़ा मिलने के बाद ही मामला शांत हुआ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414