मादक पदार्थों के साथ चार लोगों को पुलिस ने दबोचा..

मादक पदार्थों के साथ चार लोगों को पुलिस ने दबोचा..

बीकानेर@जागरूक जनता। मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। फायदे का सौदा साबित हो रही मादक पदार्थों की तस्करी में अब तक पुरुष ही सामने आ रहे थे, किंतु अब महिलाएं भी इस फायदे के सौदे में कूद पड़ी है। छत्तरगढ़ पुलिस ने अफीम की तस्करी के आरोप में एक महिला सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी जयकुमार के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिलने पर नाकाबंदी करवाई गई। नाकाबंदी के दौरान एक कार को रूकवाया गया। जहां पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो कार में 510 ग्राम अफीम मिली। इस पर पुलिस ने अम्बिका अग्निहोत्री, अक्षय कुमार, राकेश व मुकेश को गिरफ्तार कर अफीम के साथ कार को जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414