बीकानेर से खबर: दुकानदार से हफ्ता वसूली व मारपीट का आया मामला सामने,मुकदमा दर्ज, पुलिस जुटी जांच में..

बीकानेर@जागरूक जनता। नयाशहर थाना क्षेत्र में हफ्ता वसूली व मारपीट कर स्त्रीलज्जा भंग करने का मामला सामने आया है । घटना दीपावली के दिन शाम 5 बजे की मुक्ता प्रसाद कॉलोनी की है । जंहा परिवादी दुकानदार तुलसीदास से आरोपियों द्वारा हफ्ता वसूली व मारपीट की गई। इस सम्बंध में शुक्रवार को परिवादी तुलसीदास ने आरोपी लखन सहित 5-7 अन्य के खिलाफ नयाशहर थाने में परिवाद दिया है । परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी दुकान में बैठा था । इसी दौरान आरोपी आए और उसे हफ्ता मांगने लगे । इसके बाद आरोपियों ने उसकी दुकान से कुछ सामान लिया । जब परिवादी ने सामान के पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच की और लाठियों से दुकान का सामान तोड़ दिया । इस दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की । नयाशहर पुलिस ने परिवादी तुलसीदास की रिपोर्ट के आधार पर धारा 323, 327,382, 452, 147, 148, 149 भादसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । मामले की जांच सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कर रहे है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...