बीकानेर के दो पहलवानों ने बढ़ाया बीकाणे का मान,राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जीते दो मेडल

बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के तहत ग्रीको रोमन में राजेश माचरा को गोल्ड एवं फ्री स्टाइल में जगमाल को सिल्वर मेडल मिला है यह जानकारी कुश्ती संगम के सचिव जगन पूनिया ने देते हुए बताया की दोनों ही पहलवान और तैयारी में जुटे हुए हैं ताकि यह आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल ला सके। बीकानेर पहुंचने पर दोनों ही पहलवानों का स्वागत पटेल बाल विहार व्यामशाला में किया गया। जिला कुश्ती संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला,संरक्षक मांगेराम पूनिया,अरुण कुमार पांडे, अभिषेक गहलोत,मानसिंह सिहाग,महेंद्र सिंह,प्रदीप कमांडो,कुश्ती कोच राजेश पुनिया,लक्ष्मण सारस्वत सहीराम एवं संगम के पदाधिकारी व पहलवानों ने इन दोनों ही पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी।

वंही इस उपलब्धि पर बीकानेर के पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व की खुशियों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता में मिले दो मेडल से यह खुशी दोगुनी हो गई है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...