गिरवी रखी जमीन को धोखाधड़ी से बेची, कामरा पर लगाये आरोप, बीछवाल थाने में दर्ज हुआ मामला

बीकानेर@जागरूक जनता। गिरवी रखी जमीन को षडयंत्र रचकर बेचान कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा बीछवाल थाने में दर्ज हुआ है । मामले में करणी नगर पवनपुरी निवासी ममता कामरा पत्नी निर्मल कामरा व निर्मल कामरा पुत्र चंद्रभान कामरा को आरोपी बनाया गया है ।

परिवादीया सिंगियो के चौक निवासी आरती कोठारी पत्नी गिरिराज कोठारी ने गुरुवार को डाक के जरिये बीछवाल थाने में परिवाद दिया है कि वर्ष 2016 में उसने अपनी जमीन आरोपी ममता कामरा व निर्मल कामरा के यंहा गिरवी रखी थी, जिसे आरोपियों ने षडयंत्र रचकर उक्त गिरवी जमीन को 29 लाख में बेचान कर उसके साथ धोखाधड़ी की है । परिवादीया की रिपोर्ट पर बीछवाल पुलिस ने धारा 420, 120 बी भादसं के तहत आरोपीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । मामले की जांच बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा खुद कर रहे है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...