संयुक्त प्रयासों से ही टलेगा डेंगू का ख़तरा – कलक्टर मेहता

बीकानेर@जागरूक जनता। डेंगू के प्रति जागरूक रहकर ही बीकानेर से डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी को दूर भगाया जा सकता है इसके लिए हमें संयुक्त प्रयास करने आवश्यक है यह शब्द जिला कलक्टर नमित मेहता ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, रिको लिमिटेड एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा शुरू किये जा रहे डेंगू जागरूकता अभियान के पोस्टर विमोचन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहे | नमित मेहता ने बताया कि हम सबको साफ़ सफाई के प्रति जागरूक रहते हुए यह संकल्प लेना होगा कि हम अपनी इकाइयों एवं घरों के आगे गंदा पानी इकट्ठा नहीं होने देंगे | खुद भी सफाई के प्रति सजग रहते हुए दूसरों को भी गंदगी फैलाने से रोकना होगा | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक प्रफ्फुल कुमार की धर्मपत्नी डॉ वर्षा तनु कि डेंगू से सावधानी रखने के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए क्योंकि महिलाएं स्वस्थ समाज की रचना में एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है | स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के उपमहाप्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक सदेव सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और वर्तमान समय में स्वास्थ्य ही चिंता का विषय है | बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पोस्टर विमोचन पश्चात प्रथम चरण में पूरे रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर ट्रोलियों द्वारा सघन सफाई अभियान शुरू करवा दिया गया है और बीकानेर जिला उद्योग संघ पूरे रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र को साफ़ सुथरा व डेंगू मुक्त क्षेत्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा | मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक एम.एम.एल. पुरोहित ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का काफी पुराना और मजबूत रिश्ता है और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जनहित के कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग करने को तत्पर रहेगा | इस अवसर पर वीरेंद्र किराडू, रमेश अग्रवाल, दिलीप रंगा, निर्मल पारख, मनीष तापड़िया, पवन पचीसिया, सीए राजेश भूरा, सीए राकेश धायल आदि उपस्थित हुए |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...