नाकाबंदी तोड़कर भागे दो आरोपीयों को देर रात्रि गंगाशहर पुलिस ने दबोचा, अवैध हथियार सहित कारतूस बरामद

बीकानेर@जागरूक जनता। देर रात्रि गंगाशहर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को धरदबोच कर उनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को गंगाशहर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आदर्श स्कूल घड़सीसर रोड़ पर दो व्यक्ति खड़े हैं जिनके पास अवैध हथियार है। इस सूचना पर गंगाशहर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को घेराबंदी देकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पलाना निवासी गंगाजल जाट व जेगला व हाल पटेल नगर निवासी रामचन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल मय टीम ने की है ।

थानाधिकारी उज्ज्वल ने जागरूक जनता को बताया कि ये दोनों आरोपी किराये की कार सवार होकर बीकानेर आए थे। जहां बीते दिनों जामसर पुलिस की नाकाबंदी तोड़ भागे थे। जिसके बाद जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई थी, आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी थी । इस दरम्यान बीती देर रात्रि मुखबिर की इत्तला पर पुलिस टीम ने घेराबंदी देकर दोनो आरोपियों को दबोच लिया, जिनसे एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...