बीकानेर में त्योंहारी सीजन के साथ बाजारों में सक्रिय हुई चोरों की गैंग,फिर एक मोटरसाइकिल हुई चोरी

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में त्यौहारी सीजन शुरू हो चुका है, बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है । इसके साथ ही बाजारों में चोरों की गैंग सक्रिय हो गई है । जंहा इन शातिर चोरों की वारदात थमने का नाम ही नही ले रही । त्यौहार के चलते बाजारों में पार्किंग व्यवस्था चरमरा उठी है जिसके अभाव में इधर-उधर खड़ी मोटर साइकिले चोरों के लिए चांदी साबित हो रही है । पुलिस भी इन चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है । जिसको लेकर आमजन में काफी आक्रोश है ।

केईएम रोड़ के समीप बी सेठिया गली से अज्ञात चोर मोटर साइकिल अज्ञात चुरा ले गया। इस आशय की रिपोर्ट सर्वोदय बस्ती निवासी मुकेश सुथार ने कोटगेट थाने में दी है। जिसमें बताया कि 25 अक्टूबर को उसने मोटर साइकिल बी सेठिया गली में पार्क की थी। जिसको सवेरे दस बजे से रात दस बजे के बीच अज्ञात चुरा ले गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

बता दे,बुधवार का दिन केईएम रोड़ बाजार सुर्खियों में रहा जंहा सुबह सुबह एक बंदूक धारी लुटेरे ने महज 15 से 20 हजार के मोबाइल के लिए दुकानदार की और पिस्तौल तान दी और बिना रुपए दिए मोबाईल लेकर फरार हो गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...